
अंबाला। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए भारत कला मंच अंबाला के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक किया। गांव बड़ौली में मंच के कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बेटी के अस्तित्व व बेटियों द्वारा प्राप्त की जा रही उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही गीतों के माध्यम से स्वच्छता तथा जल संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। मंच के कलाकार कृष्ण के मुताबिक स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गांव-गांव जाकर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तहत नुक्कड़ नाटकों, गीतों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर चोट की जाती है। इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी जारी रखेंगे।
Source:- khaskhabar News Posted by HEDO
No comments:
Post a Comment
News Haryana Education