Friday, April 28, 2017

स्काउट्स एवं गाइड्स पर खर्च होंगे तीन करोड़

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा में स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों पर इस साल तीन करोड़ 13 लाख रुपये खर्च होंगे। राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य परिषद की 40 वीं बैठक में बजट को मंजूरी दे दी गई। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में 181 कब्स, बुलबुल्स, स्काउट्स, गाइड्स और कर्मठ अधिकारियों को सम्मानित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मैसूर में हुई 17वीं राष्ट्रीय जंबूरी में हरियाणा ने 16 पुरस्कार जीत कर दिखा दिया कि उनमें कितना दम है। उन्होंने स्काउट्स की श्रेष्ठ गतिविधियों में प्रथम रहे करनाल, कब्स और गाइड्स में जींद और बुलबुल्स में प्रथम रहे भिवानी को शील्ड देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। इससे पहले संस्था के राज्य सचिव एसएस कौशल ने संस्था की वार्षिक रिपोर्ट रखी। उन्होंने बताया कि पिछले साल प्रदेश को स्काउट्स में सात राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। प्रदेश में आठ लाख 17 हजार स्काउट्स एवं गाइड्स हैं। इस मौके पर स्काउट्स एवं गाइड के मुख्य आयुक्त डॉ. केके खंडेलवाल, राज्य आयुक्त राजीव रतन, संस्था की उपाध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल, राज्यपाल के सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, हैफेड की प्रबंध निदेशक सुकृति लिखी, खेल निदेशक जगदीप सिंह मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

News Haryana Education