Monday, April 10, 2017

ज्यादा फीस ली तो स्कूल की खैर नही

If you take more fees then school is not good - Kurukshetra News in Hindi

कुरुक्षेत्र/लाड़वा। खंड शिक्षा अधिकारी रामेश्वर सैनी ने कहा कि किसी भी निजी स्कूल में निर्धारित नियमों के खिलाफ अभिभावकों से फीस, फंड या अन्य रूप से कोई राशि ली तो उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सैनी बृहस्पतिवार को लाडवा के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निजी स्कूलों
के प्रतिनिधियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने निजी स्कूल संचालकों के प्रतिनिधियों को आदेश देते हुए कहा कि वह किसी भी अभिभावकों या विद्यार्थी को निर्धारित दुकान से वर्दी या किताबें लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकते हैं। उयदि किसी स्कूल ने ऐसा किया तो उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्कूलों के प्रतिनिधियों से 134ए के बारे में भी स्पष्ट कहा कि जिन विद्यार्थियों का 134ए के तहत प्राईवेट स्कूलों में दाखिले होंगे, उनसे स्कूल न तो किसी प्रकार की कोई फीस लेगा और न ही अन्य किसी राशि के लिए बाध्य करेगा। उन्होंने स्कूल संचालकों को एनसीइआरटी की किताबें ही लगवाने के आदेश दिए और कहा कि कोई भी स्कूल निजी प्रकाशकों की किताबें नहीं लगवाएगा। निजी स्कूल संचालक विभाग द्वारा समय समय पर गुणात्मक सुधर के लिए जारी हिदायतों का पालन करें और उनको अमल में लाए। ऐसा न करने वाले स्कूल संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैठक में लाडवा खंड के 15 स्कूल संचालकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Source:- khaskhabar News
 Posted by HEDO

No comments:

Post a Comment

News Haryana Education