Sunday, April 9, 2017

शिक्षा से ही होता है मानव का सर्वांगीण विकास - कैप्टन अभिमन्यु

Education is the all-round development of humans - Captain Abhimanyu - Hisar News in Hindi

हिसार। मनुष्य की जीवन यात्रा सही मायने में शिक्षा लेते रहने से ही पूरी होती है और शिक्षा ही हमें जिज्ञासु बनाती है। ऐसे में हर व्यक्ति को शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए और शिक्षा से सभी को आसानी से रोजगार भी मिल सकेगा। ये कहना है वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यू सिंह का। वे शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुए वार्षिक पारितोषिक
वितरण समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ते रहने और हर रोज कुछ नया सीखने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही भारत विश्वगुरु बन सकता है। उन्होंने हर क्षेत्र में लड़कियांे की बढ़ती संख्या और उनकी काबिलियत की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है, इसलिए इस कॉलेज में एक और ब्लॉक बनाने के लिए पहले से ही चार करोड़ रुपए मंजूर किए जा चुके हैं। महाविद्यालय के पुस्तकालय को लेकर उन्होंने कहा कि परम्परागत पुस्तकालय की बजाय ई लाईबे्ररी का ज्यादा चलन है और यहां एक मॉर्डन लाईबे्ररी बनाई जाएगी। इसके अलावा लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग टॉयलेट और गल्र्स हाॅस्टल निर्माण के लिए भी सरकार से हरसंभव मदद दिलवाई जाएगी। समारोह के दौरान काॅलेज के 304 विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्या डाॅ सुनीता गुप्ता, प्राध्यापक डाॅ मदनलाल गोयल, डाॅ किरण ख्यालिया, डाॅ रविन्द्र बेनीवाल, डाॅ सुदर्शन चैधरी, डाॅ दिलीप सिंह, डाॅ राम प्रताप, डाॅ सरजीत, डाॅ रामसिंह बेनीवाल, डाॅ पी एस रोहिला जिला परिषद चेयरमैन ब्रह्मदेव स्याहड़वा, हाऊसिंग कॉरपोरेशन बोर्ड के चेयरमैन जोगीराम सिहाग, भाजपा नेता हंसराज बेनीवाल, रघुवीर सिंह, शशी ढाका, आशा खेदड औरकृष्ण बिश्नोई सहित कॉलेज के कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Source:- khaskhabar News
Posted by HEDO

No comments:

Post a Comment

News Haryana Education