Thursday, December 28, 2017
Friday, April 28, 2017
स्पोर्ट्स स्कूल में घपले की जांच करेंगे खेमका
फर्जीवाड़ें में अध्यापकों की जांच विजिलेंस को
**प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 4 लाख छात्र पाए गए थे फर्जी
**स्कूलों के वजूद पर संकट टालने के लिए दिखाए थे फर्जी दाखिले
नूंह जिले से इस फर्जीवाड़े में 119 जेबीटी, 13 गेस्ट जेबीटी, 20 सीएंडवी, 93 गेस्ट सीएंडवी शामिल हैं। हमने उन्हें नियमित को चार्जशीट तथा गेस्ट टीचरों से स्पष्टीकरण लिया था। अब मामला हाईकोर्ट के आदेश पर विजिलेंस को सौंप दिया गया है-डा. दिनेश कुमार शास्त्री, डीईओ नूंह।
स्काउट्स एवं गाइड्स पर खर्च होंगे तीन करोड़
जेबीटी की ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू सोमवार से संभालने लगेंगे स्कूल
संस्कृत की पदोन्नति सूची जारी नहीं करने पर जताया रोष
एचटेट पेपर लीक मामले में संलिप्त अध्यापक सुरेंद्र महला निलंबित
सोनीपत : 4 नवंबर 2015 को हुए हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-3 के पेपर लीक करने के मामले में संलिप्त आरोपी सुरेंद्र महला को विभाग ने निलंबित कर दिया है। परीक्षा में बोर्ड की तरफ से ऑबजर्वर लगाए गए गणित अध्यापक सुरेंद्र का नाम भी पेपर लीक मामले में आया था। पेपर लीक होने के करीब दस माह बाद पुलिस ने 27 सितंबर 2016 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। मामले में संलिप्त दो दर्जन से ज्यादा आरोपियों के साथ ही सुरेंद्र के खिलाफ भी जांच चल रही है। अब विभाग ने गिरफ्तारी की तिथि से उन्हें निलंबित कर दिया है। महला फिलहाल जमानत पर चल रहे हैं। स्कूली शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास की ओर से संबंधित अधिकारियों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी को भी इसकी जानकारी देते हुए पत्र भेजा गया है। ज्ञात हो कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 14 नवंबर 2015 को पूरे प्रदेश में आयोजित की गई थी। पेपर में सुरेंद्र महला ऑबर्जवर थे। परीक्षा से पूर्व उसी दिन इसका पेपर लीक हो गया था। मामले की जांच करते हुए एसआइटी ने दो दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सोनीपत के गांव मोहाना निवासी सुरेंद्र कुमार महला का भी नाम सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 सितंबर 2016 को उन्हें गिरफ्तार किया था।
**4 नवंबर 2015 को आयोजित एचटेट का पेपर हुआ था लीक
**दो दर्जन आरोपियों के साथ ही सुरेंद्र के खिलाफ चल रही है जांच
Friday, April 21, 2017
हरियाणा का एक सांसद ऐसा जिसने 13 साल से कभी नहीं लगाई लाल बत्ती
रोहतक:मोदी सरकार के लाल बत्ती के इस्तेमाल पर रोक लगाने के बाद फेसबुक और ट्वीटर पर दीपेंद्र हुड्डा भी खूब ट्रेंड करने लगे हैं। हरियाणा के फॉर्मर सीएम के बेटे और कांग्रेस दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे एक खास बात का पता चला, वो यह कि 3 बार सांसद रहने के बावजूद अपने कई साल के राजनीतिक करियर में कभी भी वी.आई.पी. कल्चर को नहीं अपनाते हुए गाड़ी पर लाल बत्ती का इस्तेमाल नहीं किया। इसी बात पर दीपेंद्र हुड्डा सोशल मीडिया में चर्चा पर हैं। मिली जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सीएम रहते सी.आई.डी. ने अपनी रिपोर्ट देकर दीपेंद्र को ब्लैक कैट कमांडो रखने की सलाह दी थी। उस समय भी दीपेंद्र ने ऐसा करने से साफ इन्कार कर दिया।
समाज में सभी लोग बराबर हैं:दीपेंद्र
बता दें, हाल ही में हुए पंजाब चुनाव के बाद कैप्टन अमरिंदर की सरकार ने भी सरकारी गाड़ी पर लाल बत्ती न लगाने का फैसला लिया था। पंजाब सरकार इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर दीपेंद्र हुड्डा के वी.आई.पी. कल्चर न अपनाए जाने को लेकर काफी चर्चा हुई थी। इस मामले के सामने आने के बाद जब मीडिया ने उनसे इस बारे में सवाल किए तो उन्होंने कहा था कि समाज में सभी लोग बराबर हैं।
VIP कल्चर खत्म करने को लेकर बोले दीपेंद्र
वीआईपी कल्चर खत्म करने को लेकर दीपेंद्र हुड्डा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनको जनता ने चुना है और जनता के बीच रहना है तो वीआईपी कल्चर को छोड़ना होगा। यह वी.आई.पी. कल्चर ही जनप्रतिनिधियों व जनता के बीच में दूरी पैदा करता है। दीपेंद्र ने एम.डी.यू. से बैचलर ऑफ टैक्नोलॉजी की डिग्री ली थी। इसके बाद वे एम.बी.ए. करने यू.एस.ए. चले गए, जहां उन्होंने इंडियाना यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की।
पिता हरियाणा के 2 बार रह चुके हैं सीएम
दीपेंद्र के दादाजी रणबीर सिंह हुड्डा एक फ्रीडम फाइटर थे। देश आजाद होने के बाद पंजाब सरकार में वे मंत्री भी रहे। इनके बाद दीपेंद्र के पिता भूपेंद्र सिंह हुड्डा 2005 से 2014 तक लगातार दो बार हरियाणा के सीएम रह चुके हैं। बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार चार बार 1991, 1996, 1998, 2004 में सांसद भी रह चुके हैं।
Source:- News Posted by HEDO
स्कूलों में तीन साल से जमे शिक्षक होंगे ट्रांसफर, 40 दिन बाद तबादला शुरु
हरियाणा सरकार जल्द ही शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू करने जा रही है। मौलिक व सेकेंडरी शिक्षा विभाग में निदेशकों की तैनाती के बाद अब विभाग अगले 40 दिन में शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रांसफर में जुटेगा। जेबीटी से लेकर पीजीटी स्तर के शिक्षकों के तबादले करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने होमवर्क पूरा कर लिया है। तीन और पांच साल से एक ही स्कूल में जमे शिक्षकों को दूसरी जगह बदला जाएगा।
तीन साल पूरा कर चुके शिक्षकों से विभाग विकल्प लेगा, जबकि पांच साल पूरा कर चुके शिक्षकों को दूसरी जगह ट्रांसफर करने के लिए विकल्प नहीं लिए जाएंगे। विभाग ने स्कूलों में छात्र संख्या के अनुसार शिक्षकों की रेशनेलाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया है। किस स्कूल में कितने शिक्षकों की जरूरत है, उसका डाटा तैयार है।
ऑनलाइन तबादलों में इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। स्कूलों में शिक्षकों की वर्तमान उपलब्धता, हेडमास्टर्स व प्रिंसिपल के खाली पदों की भी पूरी जानकारी जुटाई गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने बताया कि चालीस दिन के भीतर ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया को अंजाम देंगे। जेबीटी, टीजीटी और पीजीटी के तबादले चरणबद्घ तरीके से किए जाएंगे।
Source:- amarujala News Posted by HEDO
शिक्षा को रुचिकर बनाने के लिए स्कूलों में होगी क्विज क्लब की स्थापना

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रदान की जा रही शिक्षा को ओर अधिक रुचिकर, बाल केन्द्रीत गतिविधि आधारित बनाने के लिए स्कूलों में क्विज क्लब की स्थापना करने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान को न जांच कर उन्हें कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करना, पाठ्यक्रम के प्रति विद्यार्थियों में रुचि जागृत करना और उन्हें नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा की तरफ आकर्षित करना है। इससे विद्यार्थी परीक्षा उत्र्तीण के उद्देश्य के साथ-साथ ज्ञानवर्धन के लिए भी अध्ययन करने के लिए प्रेरित हो सकेंगे।
उन्होंने बताया कि क्विज क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों और अध्यापकों को ज्वायफुल सेटरडे पर आधारित ज्ञानवर्धन और रचनात्मक गतिविधि उपलब्ध करवाते हुए विद्यार्थियों की तर्क एवं विश्लेषणात्मक शक्ति को विस्तार देना है, ताकि विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आधार प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि इन क्विज क्लबों की स्थापना सभी राजकीय विद्यालयों में की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय से कम से कम एक अध्यापक इस क्लब का प्रभारी होगा और क्विज संचालन में अहम भूमिका निभाएगा। इस प्रभारी अध्यापक का नाम विद्यालय के सूचना पट्टï पर अंकित किया जाएगा। ज्वायफुल सेटरडे को प्रत्येक कक्षा के अध्यापक प्रभारी अध्यापक के सहयोग से क्विज का संचालन करेेंगे। विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए क्लब की सदस्यता अनिवार्य होगी।
मंत्री ने बताया कि इस क्विज में कक्षा में अध्यापक द्वारा पढ़ाए गए पाठ पर आधारित प्रश्न होंगे और
प्रत्येक शनिवार को आयोजित इन प्रतियोगिताओं में बच्चों की प्रगति का रिकार्ड भी रखा जाएगा। कक्षा स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टï प्रदर्शन करने वाले बच्चे विभाग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि पाठयक्रम का कक्षावार तथा विषयवार प्रश्न बैंक बनाकर विभाग की वेबसाइट पर डाला जा रहा है। राज्य स्तर पर क्विज मास्टर्स का एक पूल प्रशिक्षित किया गया है। ये मास्टर प्रत्येक विद्यालय के एक अध्यापक को क्विज मास्टर का प्रशिक्षण देंगे तथा खंड व जिला स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर विद्यालय का मुख्य, संकुल स्तर पर संकुल संसाधन संयोजक, खंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी, जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी, मंडल स्तर पर निदेशालय का अधिकारी तथा राज्य स्तर पर विभाग के निदेशक क्विज आयोजन के लिए उत्तरदायी होंगे। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5, 6 से 8, 9 से 10 तथा 11 से 12 के विद्यार्थी भाग लेंगे। एक टीम में चार सदस्य होंगे जिनमें एक छात्रा तथा एक अध्यापक का होना अनिवार्य है।
Source:-khaskhabar News Posted by HEDO
Thursday, April 20, 2017
हरियाणा में चौथी श्रेणी के कर्मचारियों को मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण-कैप्टन अभिमन्यु
Source:- punjabkesari News Posted by HEDO
'रूस्तम' के अंदाज में तेजबहादुर लड़ेंगे इंसाफ की लड़ाई, वर्दी पहन जाएंगे हाईकोर्ट
नई दिल्लीः बीएसएफ से बुधवार को बर्खास्त किए गए जवान तेजबहादुर यादव अपने घर रेवाड़ी पहुंच गए। अपने गृह जिले पहुंचने पर रोडवेज बस से उतरते ही पत्नी शर्मिला, पूर्व विधायक नरेश यादव व अन्य परिजनों ने उनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वहां मौजूद पत्रकारों से तेज बहादुर ने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया, लेकिन सजा गलत दी गई। सबूत देने के बावजूद बर्खास्त किया गया। ऐसे में वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। तेजबहादुर ने कहा कि वह इस मामले पर सरकार से भी अपील करेंगे। तेजबहादुर कोर्ट में वर्दी पहनकर ही अपने इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे। तेजबहादुर बोले कि वह अपनी सैलरी में किसी प्रकार की बढ़ौतरी नहीं चाहते हैं, बल्कि वह चाहते हैं कि बस जवानों को अच्छा खाना मिले और समय पर छुट्टियां मिलती रहें । उन्होंने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि इस मसले पर प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात करूं।
तेजबहादुर ने बताया कि पहले उन्हें पेंशन और रिटायरमेंट के कागजात तैयार करने को कहा गया, लेकिन बाद में सीधा बर्खास्त कर दिया गया। अब मुझे किसी भी प्रकार की पेंशन या रिटायरमेंट का फायदा नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेरे साथ सही तरीके से ट्रायल नहीं किया गया है, मैं अपने साथी को गवाह के तौर पर पेश करना चाहता था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। तेजबहादुर बोले कि मेरे वीडियो डालने के बाद खाने में लगभग 70 प्रतिशत तक सुधार आ चुका है, मुझे लगा कि वे लोग मुझे मार देंगे, लेकिन मीडिया ने मेरी जान बचाई।
तेजबहादुर ने बताया कि उसने केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत राव से मुलाकात की थी लेकिन कोई मदद नहीं मिली। वहीं तेजबहादुर के बेटे का कहना है कि पहले वह भी सेना में जाना चाहता था लेकिन अब नहीं जाएगा। बता दें कि बीएसएफ ने जवान तेजबहादुर यादव को बुधवार को बर्खास्त कर दिया था। जांच में पाया गया था कि तेजबहादुर यादव के कारण बीएसएफ की छवि को नुकसान पहुंचा है। तेज बहादुर ने कुछ समय पर सुरक्षा बलों को मिलने वाले खराब खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था, जो काफी वायरल हुआ था।
Source:- News Posted by HEDO
हरियाणा सरकार का गुरूग्राम को बड़ा तोहफा, कांकरोला गांव में बनेगा विश्वविद्यालय

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में गुरूग्राम में विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दी गई.
आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां कहा कि विधानसभा के अगले सत्र में इस विधेयक को पेश
Wednesday, April 19, 2017
लाल बत्ती पर रोक... मोदी बोले- बहुत पहले खत्म हो जाना चाहिए था
ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी का कहना है कि जगह-जगह पर मंत्री लाल बत्ती लेकर ट्रैफिक से निकल जाते थे. इस बात को लेकर लोगों में गुस्सा था और जो यह VIP कल्चर था और रेडलाइट से जुड़ा हुआ था. जो भी इसका पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी. यह बहुत अच्छा निर्णय है. इस निर्णय से जनता में नेताओं की छवि सुधरेगी. राजनेताओं की सभी नेताओं को सब लोगों को एक जैसा दिखना चाहिए. सबको लाइन में लगना चाहिए. विदेशों में कई मंत्री खुद गाड़ी चलाकर जाते हैं. VIP कल्चर खत्म करने में ऐसे निर्णय की बहुत बड़ी आवश्यकता थी.
शिक्षा को रुचिकर बनाने के लिए स्कूलों में होगी क्विज क्लब की स्थापना

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रदान की जा रही शिक्षा को ओर अधिक रुचिकर, बाल केन्द्रीत गतिविधि आधारित बनाने के लिए स्कूलों में क्विज क्लब की स्थापना करने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान को न जांच कर उन्हें कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करना, पाठ्यक्रम के प्रति विद्यार्थियों में रुचि जागृत करना और उन्हें नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा की तरफ आकर्षित करना है। इससे विद्यार्थी परीक्षा उत्र्तीण के उद्देश्य के साथ-साथ ज्ञानवर्धन के लिए भी अध्ययन करने के लिए प्रेरित हो सकेंगे।
Monday, April 17, 2017
निजी स्कूलों के खिलाफ फूटा अभिभावकों का गुस्सा, सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन -
जेएनएन, चंडीगढ़। निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को दाखिला दिलाने में शिक्षा विभाग के नकारात्मक रवैये के विरोध में सोमवार को अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। दो जमा पांच मुद्दा जन आंदोलन और हरियाणा अभिभावक मंच के आह््वान पर विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री निवास के घेराव का प्रयास किया। हालांकि पहले से सतर्क पुलिस बल ने करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया, जिन्हेंं देर शाम छोड़ दिया गया।
Source:- Jaagran News Posted by HEDO
यूपी की तर्ज पर हरियाणा ने एंटी रोमियो दस्ता 'ऑपरेशन दुर्गा' शुरू किया, पहले ही दिन 72 लोग धराए

चंडीगढ़: उत्तर प्रदेश में एंटी रोमियो दस्ते की तरह हरियाणा सरकार ने बुधवार को 'ऑपरेशन दुर्गा' शुरू किया, जिसके तहत पुलिस टीमों ने राज्य भर में पहले दिन 72 लोगों को पकड़ा.
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में कथित तौर पर संलिप्तता के लिए सभी जिलों में इन लोगों को पकड़ने के लिए मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने 24 टीमें बनाई. नौ पुलिस उपनिरीक्षकों, 14 सहायक उप निरीक्षकों, छह हेड कांस्टेबलों और 13 कांस्टेबलों सहित महिला पुलिसकर्मी के अलावा इन टीमों में हरेक जिले से अन्य पुलिस अधिकारी भी हैं.
प्रवक्ता ने बताया कि टीमें स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर गईं और छेड़खानी सहित महिलाओं के खिलाफ अपराध में संलिप्त लोगों को पकड़ा.
Source:- NDTV News Posted by HEDO
सरकारी कर्मियों के लिए गुड न्यूज : हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाया

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने केन्द्र सरकार की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर दो प्रतिशत से बढ़ाकर चार प्रतिशत कर दी. नई दर इस साल एक जनवरी से लागू होगी.
महंगाई भत्ते में की गई इस वृद्धि से राज्य सरकार के खजाने पर 21.70 करोड़ रुपये का मासिक बोझ बढ़ेगा.
राज्य के वित्त मंत्री अभिमन्यु ने गुरुवार को कहा कि महंगाई भत्ते का भुगतान कर्मचारियों को नकद में किया जायेगा. जनवरी 2017 से लेकर मार्च 2018 तक 14 महीने के लिये राज्य सरकार के खजाने पर कुल 303.85 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ होगा.
(न्यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट पर आधारित)
Source:- News Posted by HEDO
BSEH: Update Invalid Aadhar No. for 10th & 12th Classes
आप बोर्ड कि वेबसाइट पर जाकर अपना लॉग इन करके अपने आधार नो. चेक कर सकते है... जो गलत है उनको सही कर सकते है... अगर आप ऐसा नहीं करते है तो रिजल्ट रोक लिया जाएगा....
www.bseh.org
आप इस लिंक पर अपने गलत आधार की लिस्ट चैक कर सकते और उसको ठीक कर सकते हैंI
Saturday, April 15, 2017
Monday, April 10, 2017
प्राइवेट स्कूलों में ऐसे नहीं मिलेगी एडमिशन, दाखिले के लिए ये है नियम
हरियाणा के 4000 से अधिक निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को 134-ए का लाभ इस बार उसी विद्यालय में निशुल्क शिक्षा का मौका नहीं मिलेगा। इस कारण ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थी नजदीकी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन कर रहे हैं। प्रदेश भर में करीब 4800 निजी स्कूल हैं, इनमें करीब 2.80 सीटें हैं, लेकिन नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है। जबकि पढ़ाई का नुकसान न हो, इसलिए हजारों
बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का संदेश

अंबाला। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए भारत कला मंच अंबाला के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक किया। गांव बड़ौली में मंच के कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बेटी के अस्तित्व व बेटियों द्वारा प्राप्त की जा रही उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही गीतों के माध्यम से स्वच्छता तथा जल संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। मंच के कलाकार कृष्ण के मुताबिक स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गांव-गांव जाकर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तहत नुक्कड़ नाटकों, गीतों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर चोट की जाती है। इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी जारी रखेंगे।
Source:- khaskhabar News Posted by HEDO
प्राइवेट परमिट के विरोध में 19.5 हजार रोडवेज कर्मी हड़ताल पर, 4200 बसों का चक्का जाम

चयनित जेबीटी को सुप्रीम कोर्ट से राहत : हाईकोर्ट को ग्रीष्मावकाश से पहले मामला निपटाने को कहा
ज्यादा फीस ली तो स्कूल की खैर नही

कुरुक्षेत्र/लाड़वा। खंड शिक्षा अधिकारी रामेश्वर सैनी ने कहा कि किसी भी निजी स्कूल में निर्धारित नियमों के खिलाफ अभिभावकों से फीस, फंड या अन्य रूप से कोई राशि ली तो उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सैनी बृहस्पतिवार को लाडवा के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निजी स्कूलों
Promotion for the post of Principal from the feeder cadre of PGT (Dated: 10.04.2017)
Sunday, April 9, 2017
शिक्षा से ही होता है मानव का सर्वांगीण विकास - कैप्टन अभिमन्यु

हिसार। मनुष्य की जीवन यात्रा सही मायने में शिक्षा लेते रहने से ही पूरी होती है और शिक्षा ही हमें जिज्ञासु बनाती है। ऐसे में हर व्यक्ति को शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए और शिक्षा से सभी को आसानी से रोजगार भी मिल सकेगा। ये कहना है वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यू सिंह का। वे शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुए वार्षिक पारितोषिक
स्कूल में शिक्षा बोर्ड की टीम के छापे के दौरान हंगामा, शिक्षकों ने मुर्दाबाद के लगाए नारे
35 बच्चों से थी सेटिंग, 25 हजार तक में सौदा कर भेजे थे फर्जी टीचर,
फर्जी टीचर्स से वादा किया था कि सारी सेटिंग पहले से कर ली गई है, उन्हें तो सिर्फ परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी देकर लौट आना है। हालांकि, बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन 7 मार्च को बोहर के परीक्षा केंद्र में फ्लाइंग के हत्थे एक फर्जी टीचर लग गया, जिसके बाद तीन अन्य फर्जी टीचर दबोचे गए। वहीं, चार अन्य फर्जी टीचर्स की तलाश जारी है।
शिक्षक दंपती की मेहनत : सालभर पहले बंद होने वाला था स्कूल, अब 3 गुना बढ़ गए छात्र
महज एक साल में छात्रों की संख्या 103 करीब पहुंच गई।
राज्य में 43 एचसीएस अफसरों के तबादले
सुशील गुरुग्राम में एसडीएम थे, लेकिन सरकार ने उन्हें सिविल डिफेंस अंबाला में संयुक्त नियंत्रक लगाया है। बदले गए 43 एचसीएस अधिकारियों में 14 एसडीएम, 6 सिटी मजिस्ट्रेट और 5 आरटीए शामिल हैैं। सरकार ने नए और युवा अधिकारियों पर अधिक भरोसा जताया है।
नाम - वर्तमान पोस्टिंग नई पोस्टिंग
1. जयबीर सिंह आर्य - अतिरिक्त श्रम आयुक्त गुरुग्राम - एडीसी चरखी दादरी
2. मुकेश कुमार आहुजा - सचिव हरियाणा लोक सेवा आयोग - प्रशासक हुडा पंचकूला
3. केके कलसन - सहायक निदेशक, चकबंदी - विशेष सचिव, वित्त विभाग
4. प्रदीप कुमार - एडीसी रोहतक - रोहतक नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार
5. सुशील सारवान - एसडीएम गुरुग्राम - संयुक्त नियंत्रक, सिविल डिफेंस अंबाला
6. सुजान सिंह - आरटीए रेवाड़ी - एडीसी महेंद्रगढ़
यूपीः कर्मचारियों की गैरहाजिरी से भड़के योगी के मंत्री, दफ्तर में लगवाया ताला
योगी सरकार में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही सोमवार को जब कृषि भवन पहुंचे तो भड़क उठे. वह अचानक दफ्तर पहुंचे और अधिकारियों की अनुपस्थिति देख बिफर पड़े. मंत्री ने अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई. सूर्यप्रताप शाही ने इसके बाद कृषि भवन में ताला लगवा दिया है. गैरजाहिर रहने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन लिया जाएगा.
SENIORITY LIST OF LECTURER (SCHOOL CADRE )
Wednesday, April 5, 2017
टैक्स रिटर्न में फर्जी हाउस रेंट की रसीद लगाने वालों से IT विभाग मांग सकता है सबूत
इसमें लीज एंड लाइसेंस एग्रीमेंट, किराएदारी के बारे में हाउसिंग को-ऑपरेटिव सोसायटी को जानकारी देने वाला लेटर, इलेक्ट्रिसिटी बिल और वॉटर बिल जैसे सबूत हो सकते हैं।
कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि कर्मचारी के पास इनमें से कोई भी दस्तावेज नहीं होता है। कई जगह देखा जाता है कि वह अपने पिता के घर में रह रहा होता है और रेंट स्लिप लगा देता है। कभी-कभी किराएदार होने पर भी किराए की रकम बढ़ाकर दिखाई जाती है।
ऐसे कई मामले देखे गए हैं, जिनमें कोई व्यक्ति भले ही अलग रह रहा हो, लेकिन वह दावा करता है कि उसी शहर में रहने वाले एक रिश्तेदार को किराया चुका रहा है। कुछ मामलों में परिवार का एक सदस्य लोन पेमेंट डिडक्शन का क्लेम करता है तो दूसरा टैक्स से बचने के लिए फर्जी रेंट रसीद चिपका देता है। इसे देखते हुए सख्त रिपोर्टिंग सिस्टम बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है ।
















