हिसार.शिक्षा का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक जब खुद कठघरे में खड़े हुए तो दबंगई पर उतर आए। शिक्षकों का विरोध इस हद तक बढ़ गया कि मूल्यांकन कार्य को देखने आए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन व उनकी टीम के साथ अभद्रता कर दी। मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों ने बोर्ड चेयरमैन मुर्दाबाद, डीईओ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर बोर्ड कांपियों के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया।
यही नहीं बिजली जाने पर जेनरेटर चलाने आए चपरासी को
भी शिक्षकों ने नहीं बख्शा। उसका कॉलर पकड़ लिया कहने लगे अधिकारियों को गर्मी में ही रहने दे। छापेमारी के दौरान चेयरमैन ने जांची गई कांपियां देखीं तो तीन में टोटल ही गलत मिला। यहीं नहीं मौके से 20 के करीब परीक्षक भी गायब दिखे। बहरहाल बोर्ड की टीम हंगामे के बीच शिक्षकों के संगठन हसला के पदाधिकारियों से मिली। उन्होंने शिक्षकों की ओर से माफी मांगते हुए बोर्ड के अधिकारियों को दोबारा से इस प्रकार का व्यवहार न करने का विश्वास भी दिलाया।

चेयरमैन ने बताया कि बोर्ड की टीम में जिन शिक्षकों की कांपियों को देखा, जिनमें अंक सही से नहीं जुड़े थे वह हसला से जुड़े शिक्षक नेता विजेंदर बैनीवाल व राजेंद्र सिंह के दोस्त थे। इस कारण दोनों ही शिक्षक नेता भड़क गए और आत्मसम्मान पर ठेस पहुंचाने की बात कहने लगे।
अनुपस्थित मिले शिक्षक, मूल्यांकन में अंकों का जोड़ था गलत
शनिवार को सुशीला भवन के पास राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने मूल्यांकन केन्द्र पर छापा मारा गया। छापा मारने वालों में स्वयं बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह सहित अन्य चार कर्मचारी शामिल रहे। टीम सीधे कक्षों में पहुंच गई। सबसे पहले तो मूल्यांकन कार्य देखा। जिसमे एक शिक्षक ने 60 कांपियां जांच रखी थी। शक हुआ तो चेयरमैन ने जांची हुई तीन शीट उठा लीं। देखी तो दंग रह गए। तीनों ही कांपियों में 2-2 अंक कम जोड़े गए थे। शिक्षक को बुलाने के लिए कहा तो शिक्षक मौजूद नहीं था, लिहाजा चेयरमैन ने हाजिरी रजिस्टर देख लिया। जिसमें उसकी उपस्थिति लगी हुई थी। सभी भी उपस्थिति चैक कराई तो 20 शिक्षक अनुपस्थित मिले। जिसमें से कुछ वापस आ गए तो उनकी अनुपस्थिति नहीं लगाई गई। मामला यहीं से शुरू हुअा। चेयरमैन ने बताया कि उस शिक्षक के दो साथी जो हसला नेता हैं उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। यह घटना क्रम डीईओ के सामने चला।
शासन ने डीईओ को दिए थे निरीक्षण के निर्देश
बोर्ड के ही अधिकारियों को नहीं बल्कि शिक्षा विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य को देखने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इसी को लेकर जिला शिक्षाधिकारी बलजीत सहरावत भी केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों से शिक्षक बोले छापामारी से हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है, बोर्ड को अपने ही शिक्षकों पर भरोसा नहीं है। अधिकारियों ने समझाया कि शिक्षकों पर तो भरोसा है लेकिन मॉनीटरिंग करना तो हमारा अधिकार है। गलती आपके सामने ही निकल रही है।

शिक्षक बोले9वीं व 11वीं के पेपर किए लीक, नहीं की कार्रवाई
नारेबाजी के दौरान शिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाते हुए बोले कि शिक्षा अधिकारी ने खुद 9वीं व 11वीं के पेपर लीक कराए लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं की। बोर्ड इस संलिप्तता को तो देखता नहीं है उल्टा शिक्षकों पर ही कुल्हाड़ी चलाने लग जाते हैं। शिक्षाधिकारियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। यही नहीं शिक्षकाें ने 25 कॉपी जांचने पर भी आपत्ति जताई।
चेयरमैन ने कहाशासन को लिख रहा हूं
बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने बताया कि शिक्षकों ने जो किया वह गलत तरीका था। अभद्रता करने वाले शिक्षकों के खिलाफ शासन में शिक्षा विभाग के एसीएस पीके दास को लिख रहा हूं।
Source:- Bhaskar News
Posted by HEDO
No comments:
Post a Comment
News Haryana Education