Monday, July 15, 2019

आधार कार्ड से जीत सकते हैं 30 हजार रुपये, UIDAI दे रहा एक और मौका

अगर आपके पास आधार कार्ड है तो घर बैठे 30 हजार रुपये तक जीतने का एक और मौका मिल रहा है. दरअसल, आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI ने अपने  My Aadhaar Online कॉन्टेस्ट की तारीख बढ़ाकर 8 जुलाई से 22 जुलाई कर दी है. 

इस कॉन्‍टेस्‍ट में आधार कार्ड के जरिए 30 हजार रुपये तक कमाया जा सकता है. कहने का मतलब यह है कि आपके पास 30 हजार रुपये जीतने का आखिरी मौका अब 22 जुलाई तक है. हालांकि इस कॉन्‍टेस्‍ट में हिस्‍सा लेने के लिए कुछ शर्तें को मानना होगा. आइए जानते हैं इसके बारे में..

दरअसल, ,  UIDAI के  My Aadhaar Online कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए आपको आधार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में से किसी एक का एनिमेटेड ट्यूटोरियल वीडियो बनाना होगा. मतलब यह कि इस वीडियो में आपको आधार इस्‍तेमाल करने के तरीके के बारे में बताना होगा. हालांकि वीडियो 30 से 120 सेकंड के बीच का होना चाहिए. इसके अलावा आपका वीडियो सरल और मारक होना चाहिए. 

अहम बात यह है कि इस वीडियो को आप हिंदी या अंग्रेजी में बना सकते हैं. वीडियो बनाने के बाद इसे आप यूट्यूब, गूगल ड्राइव या किसी अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर उसका लिंक UIDAI के ईमेल media.division@uidai.net.in पर भेज सकते हैं. 
क्‍यों बढ़ाई गई तारीख 
UIDAI की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि   My Aadhaar Online कॉन्टेस्ट को जबरदस्‍त रिस्‍पॉन्‍स मिला है. यही वजह है कि इस कॉन्‍टेस्‍ट में हिस्‍सा लेने की तारीख को 14 दिन बढ़ाकर 22 जुलाई तक कर दिया गया है. जिन लोगों ने अब तक वीडियो नहीं भेजा है उनके पास एक और मौका है

इसके अलावा सभी कैटेगरी में जिसका वीडियो सबसे बेहतर होगा उसके पहले विजेता को 30,000 रुपये, दूसरे को 20,000 रुपये और तीसरे को 10,000 रुपये दिए जाएंगे. 

Monday, July 8, 2019

इंग्लैंड ने भारत के साथ कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में एक-दूसरे के साथ काम करने पर की इच्छा जताई:रामबिलास शर्मा



इंग्लैंड ने भारत के साथ कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में एक-दूसरे के साथ काम करने पर की इच्छा जताई:रामबिलास शर्मा

महेन्द्रगढ़, 3 जुलाई ()। हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा के नेतृत्व में लंदन के दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल ने आज कंप्यूटर साईंस के क्षेत्र में शिक्षा देने के मामले में विश्व की ख्यातिप्राप्त यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में वहां के उच्च अधिकारियों से मीटिंग की तथा उच्चतर एवं तकनीकी शिक्षा के बारे में चर्चा की। यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन की प्रो-वाइस चांसलर(इंटरनेशनल) एवं चीफ एक्जीक्यूटिव मैरी स्टेयनसी की हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल के साथ कंप्यूटर साईंस की डिग्री बारे दोनों देशों की तुलनात्मक शिक्षा एवं तकनीक पर बातचीत हुई। मैरी स्टेयनसी ने माना कि उनकी यूनिवर्सिटी में भारत से पढऩे आने वाले विद्यार्थी वास्तव में प्रतिभावान होते हैं और यहां से डिग्री पूरी करने के बाद काफी बड़े पैकेज पर जॉब कर रहे हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर बताया कि हरियाणा सरकार उच्चतर व तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा पर भी जोर दे रही है, जिस पर मैरी स्टेयनसी काफी प्रभावित हुई। कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में एक-दूसरे के साथ भविष्य में काम करने पर की इच्छा जताई। श्री शर्मा की अध्यक्षता में हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने साऊथ एंड सैंट्रल एशिया के बिजिनेस रिजनल डेवलेपमैंट मैनेजर लेविस मैककिन्नॉन के साथ भी मीटिंग की। इस दौरान हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भारत के धार्मिक पवित्र ग्रंथ गीता यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन की प्रो-वाइस चांसलर(इंटरनेशनल) एवं चीफ एक्जीक्यूटिव मैरी स्टेयनसी को भेट की। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री के साथ तकनीकी शिक्षा विभाग हरियाणा के महानिदेशक श्री ए. श्रीनिवास, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ टंकेश्वर सचदेवा, दीनबन्धु छोटूराम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मुरथल के कुलपति डॉ राजेन्द्र अनायत, जे.सी बोस यूनिवर्सिटी फरीदाबाद के कुलपति डॉ दिनेश कुमार, महर्षि दयानदं विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति डॉ. राजबीर सिंह तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक श्री के के कटारिया भी शामिल उपस्थित थे। फोटो कैप्सन: ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन की प्रो-वाइस चांसलर(इंटरनेशनल) एवं चीफ एक्जीक्यूटिव मैरी स्टेयनसी को गीता भेंट करते हरियायाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा।

 Source:- News Posted by HEDO

टीचर ने होमवर्क चेक करवाने के लिए कहा तो 11वीं के छात्र ने चाकू से किए तीन वार, हालत गंभीर


हरियाणा / टीचर ने होमवर्क चेक करवाने के लिए कहा तो 11वीं के छात्र ने चाकू से किए तीन वार, हालत गंभीर

सोनीपत के भीगान गांव की घटना, हमला कर भाग रहे छात्र को दूसरे टीचर ने पकड़ा

होमवर्क चेक करने छात्र की डेस्क पर पहुंची थी टीचर, तभी बैग से चाकू निकाल किया वार