Friday, April 28, 2017

स्पोर्ट्स स्कूल में घपले की जांच करेंगे खेमका

 चंडीगढ़ : सोनीपत के राई में स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल में खेल और अन्य सामानों की खरीद में हुए घपले की उच्च स्तरीय जांच होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ईमानदार छवि के आइएएस अधिकारी तथा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। जांच दो चरणों में होगी। पहली जांच खेल के सामान की खरीद में बरती गई अनियमितता की होगी, जिसे स्पोर्ट्स स्कूल राई की निदेशक भारती अरोड़ा ने भी स्वीकार किया है। दूसरी जांच अरोड़ा पर लगे उत्पीड़न और बदले की भावना से कार्रवाई करने के आरोपों की होगी। राई के कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने मुद्दा विस में भी उठाया था। जांच में पाया गया कि एक अप्रैल 2015 से 31 जनवरी 2017 के बीच हुई तमाम प्रकार की खरीद-फरोख्त में एक ही सामान का दो अलग-अलग कंपनियों को भुगतान दिखा दिया गया। स्कूल की लेखा अधिकारी नीलम कौशिक को निलंबित कर दिया गया था।

No comments:

Post a Comment

News Haryana Education